Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉक्सर बनेंगे शाहिद कपूर, राजा मेनन की अगली फिल्म की तैयारी

Webdunia
शाहिद कपूर 'पद्मावत' के बाद रुके नहीं हैं और नए प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं। वे फिलहाल श्री नारायण की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालु' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद खबर है कि वे राजा कृष्ण मेनन की फिल्म में एक मुक्केबाज की भूमिका निभा सकते हैं। 
 
शाहिद के लिए यह बिलकुल नया अनुभव होगा क्योंकि उन्होंने इस तरह के रोल में कभी हाथ नहीं आज़माया है। बॉलीवुड में मुक्केबाजी पर बहुत कम फिल्में बनी है और शाहिद इसी का एक हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस फिल्म की ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन राजा कृष्ण मेनन ने फिल्म की पुष्टि ज़रुर की है। 
 
इसके अलावा सूत्र ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि शाहिद जल्द ही राजा मेनन के साथ एक खेल पर आधारित फिल्म करने वाले हैं। वे इस तरह की फिल्म करना भी चाहते थे। वे एक मुक्केबाज की भूमिका निभाएंगे जो अपने जीवन की सभी बाधाओं से लड़कर आगे बढ़ता है। वे 'बत्ती गुल मीटर चालु' की शूटिंग पूरी करने के बाद बॉक्सर की ट्रेनिंग लेने के लिए तैयार होंगे। 
 
खबर के मुताबिक शाहिद को इसके लिए बहुत ज़्यादा जिम में पसीना बहाना होगा और एक बॉक्सर की बॉडी अपनानी होगी। अपने रोल को शानदार बनाने और मुक्केबाजी की तकनीक भी उन्हें सीखनी होगी। 

बत्ती गुल मीटर चालु में शाहिद कपूर के साथ श्रद्धा कपूर भी हैं। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज़ होने की उम्मीद है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments