Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहिद कपूर की 'ब्लडी डैडी' का धमाकेदार टीजर आया सामने, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (14:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था। वहीं अब 'ब्लडी डैडी' का धमाकेदार टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। शाहिद कपूर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

 
'ब्लडी डैडी' के टीजर में शाहिद कपूर का एकदम अलग अवतार नजर आ रहा है। टीजर में शाहिद का वायलेंट अंदाज देखने को मिल रहा है। वह जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। शाहिद लोगों की गर्दन पर चाकू से वार करते नजर आ रहे हैं। 
 
टीजर में शाहिद कपूर का लुक एक जैंटलमैन की तरह कोट-पैंट पहने जमकर खून-खराबा करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा, फिल्मों में ब्लडी अच्छे समय के लिए तैयार हो जाइए। ब्लडी डैडी 9 जून 2023 को जियो सिनेमा ऑफिशियल पर।'
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद अंडरकवर कॉप के रोल में दिखने वाले हैं। फिल्म में वह अपने बेटे को छुड़ाने के लिए दुश्मनों से टक्कर लेते हुए दिखेंगे। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। 'ब्लडी डैडी' को फ्रेंच फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments