Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख खान की अगली फिल्म में करीना कपूर खान या काजोल में से कोई एक!

Webdunia
बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (16:32 IST)
लंबे समय से कैमरे से दूर शाहरुख खान अब फिल्म करने के मूड में हैं। वे अब ऐसा दांव खेलना चाहते हैं कि किसी भी तरह से उनकी फिल्म हिट हो क्योंकि लंबे समय से वे फ्लॉप पर फ्लॉप दे रहे हैं। 
 
शाहरुख ने राजकुमार हिरानी पर दांव लगाना मुनासिब समझा है। हिरानी का बेहतरीन ट्रेक रिकॉर्ड है। अब तक कोई फ्लॉप फिल्म उन्होंने नहीं दी है। उनकी फिल्म क्रिटिक्स को भी पसंद आती है और दर्शकों को भी। थ्री इडियट्स, पीके, संजू, मुन्नाभाई जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज़ उन्होंने दी हैं। 


 
शाहरुख के साथ हिरानी फिल्म करने की इच्छा भी दर्शा चुके हैं। उन्होंने मुन्नाभाई सीरिज की फिल्म शाहरुख को ऑफर भी की थी, लेकिन तब किंग खान का दौर कुछ और ही था। अपनी शर्तों पर काम करते थे इसलिए वे हिरानी के साथ फिल्म नहीं कर पाए। 
 
अब शाहरुख का सुनहरा दौर बीत चुका है और उन्हें हिरानी की याद आई है। खबर है कि इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट करने वाली है। 


 
हिरानी ने अब तक सारी फिल्में विधु विनोद चोपड़ा के लिए बनाई है और पहली बार वे किसी और निर्माता के लिए फिल्म बनाएंगे। यह देश छोड़ कर बाहर जाने वालों की कहानी होगी। 
 
जहां तक हीरोइन का सवाल है तो करीना कपूर खान और काजोल में से किसी एक को लिया जाएगा। शाहरुख-काजोल की जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही है तो करीना के साथ हिरानी 3 इडियट्स में काम भी कर चुके हैं। वक्त आने पर घोषणा की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments