Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'बस्तर : द नक्सल स्टोरी' की शूटिंग शुरू होते ही फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की बढ़ी सिक्योरिटी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (14:52 IST)
Bastar The Naxal Story: 'द केरल स्टोरी' की शानदार सफलता के बाद, फिल्ममेकर विपुल शाह ने अपने अलगे प्रोजेक्ट 'बस्तर : द नक्सल स्टोरी' का ऐलान किया था। इस फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को सुदीप्तो सेन निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म एक बार फिर एक ऐसे संवेदनशील विषय से डील करती है जो एंटरटेनिंग और अहम दोनों है।
 
अब इस फिल्म के चलते फिल्ममेकर की सुरक्षा पर बात आई है। हाल ही में विपुल शाह को धमकियां मिलने की खबरें आने लगीं। अब सूत्र बताते हैं कि विपुल की सुरक्षा अपग्रेड कर दी गई है। 
 
सुत्रों के अनसार द केरल स्टोरी की सफलता के बाद, विपुल, जो फिल्म के निर्माता और निर्देशक हैं, को धमकियां मिलनी शुरू हो गईं थी। इसके चलते उनकी पर्सनल सुरक्षा की नई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उसे और बढ़ा दिया गया है।
 
दरअसल अदा शर्मा स्टारर यह फिल्म एक बहुत ही संवेदनशील विषय पर आधारित है और यही वजह है जो कास्ट और क्रू विशेष परिस्थितियों के अंडर शूटिंग कर रहें है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि विपुल शाह को सिनेमाई विषयों के चयन के कारण सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ा है। 
 
कुछ समय पहले उन्हें अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर, द केरल स्टोरी पर काम करते समय भी इसी तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, जो एक और संवेदनशील विषय पर बेस्ड है। ये अहम सामाजिक मुद्दों को उजागर करने वाली स्टोरीटेलिंग के प्रति उनकी अटूट कमिटमेंट का असर है जो न सिर्फ उन्हें सुर्खियों में लाता हैं बल्कि जिससे उनकी सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगता है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments