Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैसी है रणबीर कपूर की संजू की एडवांस बुकिंग?

Webdunia
जून में प्रदर्शित होने वाली दो बड़ी फिल्मों में से एक 'रेस 3' तो रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बिजनेस सलमान खान के स्टारडम के अनुरूप नहीं रहा और फिल्म उद्योग में थोड़ी निराशा छा गई है। दूसरी बड़ी फिल्म 'संजू' का प्रदर्शन 29 जून को होने जा रहा है जो इस निराशा को दूर कर सकती है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर काफी सराहा गया है। 
 
संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म 'संजू' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है जिनका बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड शत-प्रतिशत है। वे फॉर्मूला फिल्में नहीं बनाते हैं और इसके बावजूद कभी असफल नहीं हुए। यह उन निर्देशकों को सबक है जो समझते हैं कि बिना फॉर्मूलों के फिल्म नहीं चल सकती है। दरअसल उन्हें अपनी ही प्रतिभा पर विश्वास नहीं है। 

ALSO READ: बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर आमिर खान से वेबदुनिया का Exclusive इंटरव्यू
संजू की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और जिस तरह से रिस्पांस मिल रहा है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। मल्टीप्लेक्सेस में अभी से एडवांस बुकिंग अच्छे पैमाने पर होने की खबरें हैं। 
 
रणबीर कपूर के लिए भी 'संजू' की सफलता बेहद अहम है। पिछले कुछ समय से वे असफलता से जूझ रहे हैं और बड़ी हिट दिए उन्हें लंबा समय हो गया। रणवीर सिंह और वरुण धवन जैसे अभिनेता अब उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 
 
रणबीर के करियर की संजू सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है। इस फिल्म की सफलता उन्हें स्टार के रूप में स्थापित कर सकती है। संजू की एडवांस बुकिंग अच्छे आंकड़ों में हो रही है और इस खबर से रणबीर राहत की सांस ले सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments