Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान और भंसाली की फिल्म का नाम और हीरोइन हुई तय!

लंबे समय से चर्चा है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली फिर एक बार साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों अब तक 'खामोशी- द म्युजिकल', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सांवरिया' में साथ काम कर चुके हैं।

Webdunia
इसके बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए, लेकिन फिल्म दुनिया में कुछ स्थायी नहीं होता। एक बार फिर भंसाली और सलमान के हाथ मिलाने की खबर है। 
 
वैसे भी भंसाली ने अपनी पिछली तीन फिल्में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ बनाई हैं। तीनों ही फिल्में सफल रही हैं, लेकिन भंसाली भी इस जोड़ी से अब ब्रेक चाहते हैं और उनके पास ऐसी कहानी है जो सलमान के लिए एकदम सही है। 


 
फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि भंसाली ने 'दिल दे दिया इंशाअल्लाह' और 'प्यार हो गया इंशाअल्लाह' टाइटल का रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन दोनों में से कोई एक नाम तय होगा। भंसाली इस मामले में सलमान से सलाह लेंगे। सलमान को दोनों ही टाइटल पसंद है, लेकिन इनमें से एक उन्हें अब तक नहीं चुना है। 


 
चर्चा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण हीरोइन के रोल में नजर आ सकती हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आलिया भट्ट के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। यदि आलिया फाइनल होती है तो सलमान और आलिया पहली बार साथ काम करेंगे। हालांकि आलिया और सलमान के बीच उम्र का काफी फासला है।

फिल्म में शाहरुख खान द्वारा भी एक अहम भूमिका निभाने की खबर है। भंसाली और शाहरुख 'देवदास' साथ कर चुके हैं। हाल ही में सलमान और शाहरुख ने एक-दूसरे की फिल्म में छोटे-छोटे रोल निभाए थे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments