Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दीपिका पादुकोण के लिए 11 करोड़ रु. से ज्यादा मूल्यवान है 500 का ये नोट

Webdunia
दीपिका पादुक़ोण ने अपने छोटे से करियर में कई बड़ी सफलताएं हासिल कर ली। उनका टैलेंट जबर्दस्त है और इसे सभी सराहते हैं। हाल ही में उन्होंने 'पद्मावत' की जिसमें कोई भी उनके काम की तारीफ किए बगैर नहीं रह सका। खासकर उनका जौहर वाला सीन। 
 
किसी ने उनके काम से खुश होकर उन्हें गुलदस्ता भिजवाया तो किसी ने कुछ और गिफ्ट। ऐसे में सभी को उत्सुकता यह है कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उन्हें क्या दिया। तो इसका पता भी अब चल गया है। 
 
अपनी फिल्मों के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद दीपिका ही होती हैं। इस फिल्म में भी संजय, दीपिका की परफॉर्मेंस से बेहद इम्प्रेस हुए। पद्मावत में सबसे दमदार था उनका जौहर वाला सीन। इस सीन को करने के बाद खुद दीपिका घबरा गई थीं। लेकिन जिस खूबी से उन्होंने यह सीन किया है उससे संजय लीला बहुत खुश हैं। इसके लिए उन्होंने दीपिका को खास गिफ्ट भी दिया है। 
 
संजय लीला भंसाली ने दीपिका को सीन शूट करने के तुरंत बाद 500 रुपए दिए। भंसाली ने कहा मैं उनकी परफॉर्मेंस से इतना प्रभावित हो गया था इस सीन को करने के बाद मैंने उन्हें 500 रुपए का नोट दिया। मुझे यकीन है मेरी सराहना की यह टोकन पूरी फिल्म की उनकी फीस की तुलना में अधिक मूल्यवान होगी।
 
दीपिका शानदार आर्टिस्ट हैं। उनका ग्रेस देखने लायक होता है। फिल्म का वह सीन जिसमें वे जौहर के पहले सभी महिलाओं को समझाती हैं। वो काफी प्रभावशाली था। 

ALSO READ: सुपर 30 के लिए 10 करोड़ रुपये का लगेगा सेट
 
दीपिका पादुकोण को फिल्म 'पद्मावत' के लिए 11 करोड़ रुपए फीस मिली है। यह फीस फिल्म के बाकी दोनों लीड एक्टर्स से भी ज़्यादा है। वाकई फिल्म में दीपिका का काम प्रभावशाली था और यकीन है कि उन्हें संजय लीला भंसाली का यह तोहफा बहुत पसंद आया होगा। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments