Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी की, अब बनेगी बायोपिक

Webdunia
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के जीवन पर बायोपिक बनने वाली है। सानिया मिर्ज़ा के जीवन की कहानी अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इसे रॉनी स्क्रूवाला बना रहे हैं। हालांकि बीच में फिल्म के बारे में खबरें आना बंद हो गई थीं लेकिन अब लगता है निर्माता आखिरकार इस बायोपिक के लिए सीरियस हो ही गए हैं। 
 
दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में आजकल स्पोर्ट्स के साथ स्पोर्ट्स पर्सन पर भी बायोपिक लगातार लाइन में हैं। अब तक क्रिकेटर एमएस धोनी, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह, एथलीट मिल्खा सिंह, क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन, बॉक्सर मैरी कॉम पर बायोपिक्स बन चुकी हैं। इसके अलावा बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और शूटर अभिनव बिंद्रा पर भी बायोपिक बनाने की तैयारी चल रही है। 
 
ऐसे में सानिया मिर्ज़ा पर भी अब रॉनी ने फिल्म बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो सानिया की इस कहानी के लिए रॉनी ने उसके राइट्स खरीद लिए हैं। हैदराबाद में पैदा हुई सानिया मिर्जा ने अपने करियर में बहुत सी सफलताएं पाई हैं। 2003 में उन्होंने बड़े पैमाने पर खेलने की शुरुआत की और 2013 में उन्होंने इससे रिटायरमेंट भी ले लिया था। वे सबसे सफल महिला भारतीय टेनिस खिलाड़ी रही है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म भूषण सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले हैं।   
 
हालांकि उनकी लाइफ में कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज़ भी रहीं। 2010 में उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की इसके बाद से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था। हालांकि जल्द ही सब कुछ ठीक हो गया है और अब वे मां भी बनने वाली हैं। हो सकता है जल्द ही उनकी बायोपिक की अनाउंसमेंट भी हो जाए। 
 
अहम सवाल है कि सानिया का किरदार कौन सी अभिनेत्री निभाएंगी। आने वाले दिनों में यह भी पता चल जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 15 नवंबर से, मेघालय ‘लीजेंड्स का साल’ मनाने के लिए तैयार

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कियारा आडवाणी ने लगाए चार चांद, क्रिस्टल साड़ी पहन गिराई बिजलियां

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments