Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दूसरी बार मां बनीं समीरा रेड्डी, बेटी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर

दूसरी बार मां बनीं समीरा रेड्डी, बेटी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी दूसरी बार फिर मां बन गई हैं। समीरा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले समीरा ने साल 2015 में बेटे हंस को जन्म दिया था जो अब 4 साल का है।

समीरा ने अपने फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया है। एक्ट्रेस ने नवजात का हाथ थामे एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।  फोटो के साथ समीरा ने कैप्शन में लिखा, 'आज हमारी नन्हीं परी इस दुनिया में आ गई। मेरी प्यारी बेटी। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।' 
 
webdunia
समीरा के फैंस घर में नन्हा मेहमान आने पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। समीरा रेड्डी को लेबर पेन की शिकायत के बाद गुरुवार रात मुंबई के खार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
समीरा रेड्डी ने साल 2014 में कारोबारी अक्षय वर्दे के साथ शादी की थी। शादी के बाद समीरा ने फिल्मों से दूरी बना ली, हालांकि वह पेज 3 इवेंट्स में जरूर नजर आती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

देश के हर रंग से रूबरू करवाते है सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के गाने