Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संभावना सेठ के पिता का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद पड़ा दिल का दौरा

Webdunia
रविवार, 9 मई 2021 (11:35 IST)
कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने देशभर में तहलका मचा दिया है। इस वायरस की वजह से हजारों लोग हर दिन अपनी जान गवां रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी दुनिया को अलविदा कहा है तो वहीं कई स्टार्स के करीबी भी दुनिया छोड़ चुके हैं। अब एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का भी निधन कोविड की वजह से हो गया है। 

 
संभावना सेठ ने पिता के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। संभावना ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, शनिवार शाम 5.37 बजे संभावना ने कोविड 19 के बाद कार्डियक अटैक से अपने पिता को खो दिया। कृपया उनकों अपनी प्रार्थनाओं में जगह देगा।
 
इस पोस्ट के अंत में अविनाश ने लिखा है, यानि ये पोस्ट संभावना के पति ने किया है। बता दें कि संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ कोरोना काल में मदद में जुटी हुई हैं। 
 
बीते दिनों संभावना सेठ ने अपने पिता के लिए अस्पताल में बेड की गुहार लगाई थी। संभावना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, 'दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में बेड दिलाने में कोई मेरी मदद कर सकता है। यह मेरे घर के नजदीक है। मेरे पिता कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें बेड की जरूरत है। वो इस समय मेरे भाई के साथ अस्पताल के बाहर बेड के लिए इंतजार कर रहे हैं।'
 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments