Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान के डुप्लीकेट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांति भंग करने का लगा आरोप

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2022 (18:16 IST)
सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सलमान खान का हमशक्ल सुर्खियों में आ गया है। खबरों के अनुसार लखनऊ पुलिस ने सलमान खान के डुप्लीकेट को हिरासत में लिया है। सलमान के इस डुप्लीकेट का नाम आजम अंसारी बताया जा रहा है। 

 
बताया जा रहा है आजम अंसारी को पुलिस ने सड़कों पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सलमान का यह डुप्लीकेट बीच सड़क पर कही भी रील्स बनाना शुरू कर देता था। उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है और ऐसे में ट्रैफिक जाम हो जाता है। 
 
इस बार सलमान का लखनऊ के डुप्लीकेट घंटाघर की सड़कों पर रील बना रहा था, जिसके कारण लोगों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया था। इस वजह से आने जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें एरिया की शांति भंग करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है और धारा 151 के तहत चालान भी काट दिया।
 
यह पहली बार नहीं है, जब डुप्लीकेट सलमान खान को ऐसे वीडियो बनाते हुए स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी कई बार वीडियो शूटिंग की वजह से लोग जाम में फंस चुके है। यही कारण है कि लोगों ने इस बार पुलिस में डुप्लीकेट सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments