Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, शुरू हुई दबंग 3 की शूटिंग

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं। सलमान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें उनके भाई अरबाज खान भी नजर आए, जो फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। सलमान खान ने बताया कि मैं और अरबाज अभी इंदौर पहुंचे हैं, जहां हमारा जन्म हुआ था। हम अब मंडलेश्वर और महेश्वर जा रहे हैं...‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू करने, जहां हमारे दादा तैनात थे जब वह पुलिस में थे।

फिल्म दबंग 3 के सेट से सलमान खान की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इसमें सलमान खान, चुलबुल पांडे के सिग्नेचर पोज में नजर आ रहे हैं। फोटो में नीली शर्ट पहने सलमान खान का बैक लुक दिख रहा है। उनके गर्दन पर शर्ट की कॉलर के ऊपर एविएटर टंगा हुआ है। ये पोज सलमान खान का दबंग ट्रेडमार्क है। फोटो में फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा भी नजर आ रहे हैं। 
 
दबंग 3 में एक बार फिर सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली है। यह फिल्म दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। दबंग को अभिनव कश्यप और दबंग 2 को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दबंग 3 इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments