Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वीडियो शेयर कर सलमान खान फैंस से बोले- जो डर गया समझो बच गया

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (13:13 IST)
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। सेलेब्रिटीज भी लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही सेलेब्स लगातार इस खतरनाक महामारी को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 
हाल ही में सलमान खान ने भी एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने लोगों को घर में खुद को सुरक्ष‍ित रखने की अपील की है। साथ ही सलमान ने यह भी बताया कि उन्होंने तीन हफ्ते से अपने पिता को नहीं देखा है। सलमान खान इस वीडियो में अपने भतीजे निर्वान खान के साथ नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि उन्होंने और निर्वान ने 3 हफ्तों से अपने पापा को नहीं देखा और वह डर गए हैं। सलमान खान वीडियो में कह रहे हैं, 'हम लोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए, अब हम यहीं पर हैं। हम तो डर गए हैं। निर्वान ने अपने पापा को 3 हफ्तों से नहीं देखा और मैंने भी नहीं देखा क्योंकि हम लोग यहां पर हैं और हमारे पापा अकेले घर पर हैं।
 
वीडियो में सलमान और निर्वाण लोगों से कहते हैं, 'जो डर गया सो मर गया, इस वक्त इस कहावत को अपनी जिंदगी में लागू करना सही नहीं है। हम बहादुरी से कहते हैं कि हम डर गए हैं। इस वक्त जो डर गया समझो बच गया और दूसरों को भी बचाया।'
 
सलमान खान के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कोरोना वायरस की वजह से जैसे ही फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगाई गई तो सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल स्थ‍ित अपने फार्म हाउस में रहने चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments