Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉडीगार्ड शेरा संग सिख लुक में नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (15:22 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जो भी करते हैं बहुत अलग करते हैं। वे हर बार अपने फैंस को अपने स्टाइल से ट्रीट करते रहते हैं। सलमान खान फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' में पहली बार एक सिख पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्मसे सलमान का लुक पहले ही रिलीज हो चुका है।

 
अब सलमान खान ने एक बार फिर अपना सिख लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान के साथ इस तस्वीर में उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। 
 
सलमान के साथ-साथ शेरा भी सरदार के गेटअप में नजर आ रहे हैं। सलमान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ऐलॉयल्टी….शेरा।' सलमान ने इस तस्वीर में शेरा को भी टैग किया है।
 
वहीं शेरा ने भी इसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपके साथ तबतक खड़ा रहूंगा जब तक हमें मौत नहीं अलग कर देती, आपको बहुत प्यार करता हूं मालिक।'
 
बता दें कि सलमान और शेरा कई सालों से एक साथ ही हैं। सलमान को शेरा बहुत ज्यादा प्यार करते हैं औऱ उन्हें मालिक कहकर बुलाते हैं। 'अंतिम' सलमान खान प्रोडक्शंस की फिल्म है जो अगस्त 2021 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सलमान के साथ आयुष शर्मा नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments