Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान की 'राधे' में नजर आएंगी दिशा पाटनी, इस खास शख्स से ले रहीं डांस ट्रेनिंग!

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (11:41 IST)
इस साल ईद पर अपने फैंस को फिल्म 'भारत' का तोहफा देने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईद 2020 पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म का ऐलान कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए घोषणा की है कि ईद 2020 के मौके पर उनकी फिल्म 'राधे' रिलीज होगी।


मोशन पोस्टर में सलमान के एक्शन अवतार को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। अब यह कयास लगाए जा रही हैं कि इस फिल्म में सलमान के ऑपोजिट कौन हिरोइन होंगी? इन चर्चाओं में दिशा पाटनी का नाम भी सामने आ रहा है जो 'भारत' में एक छोटे से रोल में दिखाई दी थीं।
 
खबरों के अनुसार दिशा पाटनी 'राधे' में खास सॉन्ग में दिखाई देंगी और इसके लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। इस गाने की तैयारी में दिशा अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की मदद ले रही हैं। टाइगर इस गाने के लिए उन्हें डांस की ट्रेनिंग दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस गाने में सलमान खान भी दिखाई देंगे।
 
इससे पहले दिशा और सलमान फिल्म भारत में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म में दिशा ने छोटा मगर अहम किरदार निभाया था। सलमान के साथ उनके गाने स्लो मोशन को लोगों ने काफी पसंद किया था।
 
ALSO READ: इस रंग के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं सलमान खान
 
सलमान की इस एक्शन फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करने जा रहे हैं और दिशा अपने डांस मूव्स से प्रभुदेवा को इंप्रेस करना चाहती हैं। नवंबर महीने से सलमान 'राधे' की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू होगी। 
 
यह फिल्म कोरियन फिल्म 'द आउटलॉज' की रीमेक है। इसे सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे। सलमान की फिल्मों की बात करें तो उनकी दबंग 3 इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा खबर है कि सलमान, साजिद नाडियाडवाला के साथ किक 2 भी करने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments