Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बढ़ती उम्र ने उड़ाई सलमान खान की नींद, रातभर करते हैं यह काम

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जैसी ही एक्शन से भरपूर एंट्री होती है सिनेमा हॉल तालियों और सीटियों से गुंज उठता है। लेकिन 53 साल की उम्र में सलमान के लिए एक्शन सीन करना कितना मुश्किल है इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।


सलमान खान ने कहा कि वैसे तो हमेशा से एक्शन करता आ रहा हूं इसलिए मेरी बॉडी को आदत है, लेकिन एक वक्त के बाद ये परेशान कर देते हैं। क्योंकि हर एक एक्शन सीन की कम से कम 5-6 बार रिहर्सल करनी पड़ती है। इसमें बहुत गिरना पड़ना शामिल है। हर एक सीन में इतनी एनर्जी चाहिए होती है कि सीन करते करते ही थक जाते हैं। जब तक को चोट न लग जाए हम करते रहते हैं.।
 
वहीं, जब सलमान से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें भी बढ़ती उम्र का डर सताता है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'बढ़ती उम्र किसी को भी डरा सकती है। आपको पहले से ज्यादा हार्ड वर्क करना होता है। आपको हमेशा अपना बेस्ट देना होता है। तुम पहले की तरह अनुशासनहीन नहीं रह सकते।'

सलमान खान ने यह भी खुलासा किया कि वह इन दिनों वो रात में सिर्फ से 2 से 3 घंटे ही सो पाते हैं। रात भर या तो वो पेंटिंग करते हैं और फिर टीवी देखते रहते हैं। उन्होंने कहा, मैं तो कई बार टीवी तब भी देखता रहता हूं जब उसमें सिर्फ कमर्शियल चलते हैं।
 
सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' और फिल्म 'दबंग 3' में बिजी हैं। इसके बाद अपना वजन घटाकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments