Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान की फिल्म 'राधे' में इस हीरोइन का नाम हुआ फाइनल!

Webdunia
रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (15:30 IST)
सलमान खान का सबसे बड़ा टेंशन फिल्म 'राधे' है जिसे किसी भी हाल में वे अगली ईद पर रिलीज करना चाहते हैं। कहानी ऐसी चुनी है कि शूटिंग और प्री-पोस्ट प्रोडक्शन में ज्यादा वक्त नहीं लगे। प्लानिंग ऐसी बनाई है कि सारा काम फटाफट हो जाए। 
 
दबंग 3 में वे पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं और राधे में भी वर्दी पहन कर गुंडों की चकाचक धुलाई वे करेंगे। चुलबुल पांडे से अलग होगा उनका किरदार ताकि दर्शकों को अलग स्वाद मिले। 
 
प्रभुदेवा का नाम निर्देशक के रूप में तय कर दिया गया है। प्रभुदेवा फटाफट काम करते हैं और सलमान को उनकी स्पीड पसंद है। वैसे भी दक्षिण भारतीय फिल्मकार समय का ध्यान रखते हैं और ज्यादा समय बरबाद भी नहीं करते। प्रभुदेवा के साथ वांटेड कर चुके सलमान का अनुभव दबंग 3 में भी अच्छा रहा है। 
 
हीरोइन कौन होगी? ये बात भी परेशानी वाली है। सलमान की हर फिल्म की कास्टिंग के समय यह सवाल मुंह फाड़ कर खड़ा हो जाता है। जैकलीन फर्नांडीस और कैटरीना कैफ हमेशा तैयार रहती हैं, लेकिन सलमान अब इनके साथ जोड़ी नहीं जमाना चाहते हैं। 


 
किसी नई हीरोइन के साथ सलमान स्क्रीन पर दिखाई देना चाहते हैं ताकि फ्रेशनेस लगे। दीपिका पादुकोण के नाम पर विचार किया जा रहा है। दीपिका और सलमान की जोड़ी अब तक नहीं जमी है। 
 
दीपिका भी कई बार कह चुकी हैं कि वे सलमान के साथ एक फिल्म करना चाहती हैं, लेकिन बात नहीं बन पाई। इस समय दीपिका के पास ज्यादा फिल्में नहीं हैं और डेट्स मैच हो सकती है। दीपिका संभवत: मान भी जाएंगी। 


 
यदि बात नहीं बनती है तो अनुष्का शर्मा को लिया जा सकता है। दोनों ने साथ में 'सुल्तान' की थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अनुष्का ने भी 'ज़ीरो' के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है। 
 
अहम सवाल यह है कि दोनों हीरोइन फिल्म में सशक्त रोल चाहती हैं। सलमान की फिल्मों में हीरोइन का रोल खास नहीं होता है। इसलिए इन दोनों में से जो भी हीरोइन फाइनल होती है उसे मजबूत रोल देना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments