Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सलमान खान ने लांच किया फिटनेस उपकरण रेंज 'बीइंग स्ट्रांग'

सलमान खान ने लांच किया फिटनेस उपकरण रेंज 'बीइंग स्ट्रांग'
भारत के सबसे प्रभावशाली फिटनेस आइकन सुपरस्टार सलमान खान ने उपकरण ब्रांड बीइंग स्ट्रांग लॉन्च करने के लिए भारत की सबसे बड़ी फिटनेस उपकरण कंपनी 'जेरेई फिटनेस' प्राइवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त रूप से हाथ मिलाया है।


जेरेई फिटनेस उपकरण लगभग 25 वर्षों से इस व्यापार में है। यह भारत की एकमात्र कंपनी है जो भारत में अपने दम पर अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण बनाती है और भारत को वैश्विक बाजारों में गर्वित महसूस करवाते हुए कुछ सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय उपकरण ब्रांड के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। और अब बीइंग स्ट्रांग के जरिए भी विभिन्न देशों के कुछ सबसे बड़े जिम को उपकरण की आपूर्ति की जाएगी।
 
webdunia
बीइंग स्ट्रांग का उद्देश्य भारत में बनाए गए अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों के साथ हर भारतीय के लिए फिटनेस सुलभ बनाना है। साथ ही, फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने और आम लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के महत्व का प्रचार करना है।
इस संयुक्त संघ के साथ, सलमान खान और जेरेई फिटनेस 'बीइंग स्ट्रांग' के साथ एक व्यापक आबादी तक पहुंचना चाहते है और फिट इंडिया आंदोलन की गति बढ़ाना चाहते है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केक चुराते पकड़ी गईं सनी लियोनी, बचने के लिए दिया ऐसा मजेदार जवाब