Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या सलमान खान की यह बड़ी फिल्म हो गई बंद!

Webdunia
सलमान खान का जितना बड़ा नाम है उसके अनुरूप 'रेस 3' बिजनेस नहीं कर पाई और सलमान को इससे करारा झटका लगा है। ईद 2017 पर भी उनकी ट्यूबलाइट फ्यूज हो गई थी और दिलदार सलमान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसा लौटाया था। 
 
रेस 3 की नाकामयाबी का सार सलमान ने यह निकाला है कि अब आगे के कदम सूझबूझ से रखना होंगे। शायद इसीलिए अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'भारत' के सारे सूत्र सलमान ने अपने हाथ में ले लिए हैं। फिल्म से जुड़ा हर छोटे से लेकर बड़ा फैसला सलमान की सहमति से ही लिया जा रहा है। 
 
कहने वाले तो कह रहे हैं कि 'रेस 3' में भी सलमान ने स्टार से लेकर निर्देशक का फैसला खुद किया था, लेकिन फिल्म न केवल खराब थी बल्कि उनके फैंस ने भी रिजेक्ट कर दी थी। 
 
सलमान अब फिल्में भी सोच-समझ कर साइन करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि 'किक 2' में उन्होंने काम करने का इरादा त्याग दिया है। किक का पहला पार्ट भी बहुत अच्छा नहीं था। ये तो सलमान के स्टारडम का कमाल था कि फिल्म सुपरहिट रही थी। 
 
जब किक 2 बनाने की घोषणा हुई थी तब भी कई लोगों ने इस बात की आलोचना की थी कि किक ऐसी फिल्म नहीं है जिसका सीक्वल बनाया जाए। 
 
सूत्रों के अनुसार संभव है कि किक 2 की फिर से स्क्रिप्ट लिखी जाए या निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लिए सलमान दूसरी फिल्म करें। किक 2 की घोषणा के बाद से ही कोई हलचल नहीं है। शायद फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments