Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दबंग 3 के ट्रेलर रिलीज से पहले फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे सलमान खान

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (15:48 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म 'भारत' से देश भर में धमाल मचाने के बाद अब 'दबंग 3' से सबके होश उड़ाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज हो रही है। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब पसंद किया था। तीसरे पार्ट को लेकर भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।


सलमान खान के फैंस दबंग 3 के ट्रेलर का रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ताजा खबरों की माने तो ट्रेलर लॉन्च के पहले सलमान खान प्रशंसकों को एक और सरप्राइज देना चाहते हैं। वे ट्रेलर से पहले फिल्म का एक गाना लॉन्च करना चाहते हैं।

ALSO READ: रितिक और टाइगर की मूवी 'वॉर' के बारे में 11 खास बातें
 
सलमान खान ने लीक से हटकर यह फैसला लिया है। सलमान की हर फिल्म में धमाकेदार गाने होते ही हैं। ट्रेलर से पहले सलमान खान प्रशंसकों के लिए फिल्म का एक गाना रिलीज करने के मूड में हैं।
 
दबंग फ्रैंचाइज़ी की शुरुआती दो फिल्मों ने हिट गानों के साथ खूब मनोरंजन किया है और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि प्रशंसक इस फिल्म के गानों को सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
 
दबंग 3 सलमान खान की पहली फिल्म होगी जो कई भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्मक का निर्देशन प्रभूदेवा कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments