Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जान से मारने की मिल रहीं धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार, विदेश से की इंपोर्ट

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (15:22 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बीते कुछ महीनों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सलमान को मिल रही इन धमकियों की वजह से पुलिस ने उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक्टर को वाई प्लस कैटेगिरी की सिक्योरिटी दी गई है। वहीं अब सलमान खान ने भी अपनी सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एक नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी है, जो विदेश से इंपोर्ट हुई है। 

 
सलमान खान ने निसान पेट्रोल एसयूवी को अपने गाड़ी के काफिले में शामिल किया है। खास बात यह है कि यह कार अभी तक भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सलमान की यह बुलेटप्रूफ कार B6 या B7 लेवल की सिक्योरिटी वाली है।
 
बता दें कि बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू के दौरान सलमान को धमकी दी थी। लॉरेंस ने कहा था कि वह सलमान का ईगो देर-सवेर तोड़ ही देंगे। सलमान खान के लिए समाज के अंदर बेहद गुस्सा है। अगर वह माफी नहीं मांगता है तो उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सलमान खान टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments