Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान के घर फायरिंग के लिए हमलावरों को मिले थे एक लाख रुपए एडवांस, 3 दिनों तक की थी रेकी

WD Entertainment Desk
बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (10:33 IST)
Salman Khan house firing case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है। 
 
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुछताछ के दौरान दोनों ही आरोपी कई खुलासे कर रहे हैं। दोनों ने सलमान के घर 14 अप्रैल को शूटआउट से पहले तीन बार रेकी की थी। 
 
ईद वाले दिन भी दोनों आरोपी सलमान खान के घर के बाहर ही थे। उस दिन सलमान ने अपने घर की बालकनी पर आकर फैंस का अभिवादन किया था। दोनों हमलावरों को सलमान के घर पर फायरिंग करने का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिया था। 
 
खबरों के अनुसार हमलावरों को सलमान खान के घर से 1 किलोमीटर दूर 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच ताज लैंड होटल बांद्रा के आसपास देखा गया था। पुलिस को शक है कि सागर पाल लॉरेंस गैंग के संपर्क में था। दूसरे आरोपी विक्की गुप्ता ने बाद में सागर को जॉइन किया था। 
 
बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को उन्होंने 24 हजार रुपये में सेकेंड हैंड बाइक खरीदी। उसी के आसपास उन्हें किसी ने उस रिवॉल्वर की डिलीवरी की। हमले को अंजाम देने से पहले हमलावरों को हैंडलर्स से करीब एक लाख रुपए मिले थे। शूटआउट के बाद आरोपी बांद्रा में माउंट मेरी चर्च गए। वहां उन्होंने बाइक छोड़ी। ऑटो लेकर बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे। 
 
जांच में पता चला है कि गोली बाइक पर पीछे बैठे सागर पाल ने चलाईथी। जबकि विक्की गुप्ता बाइक चला रहा था। बाइक चलाते समय भी विक्की लॉरेंस गैंग के संपर्क में बना हुआ था। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments