Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नए अंदाज में नजर आएंगे 'चुलबुल पांडे', दबंग की एनिमेटेड सीरीज होगी रिलीज

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2020 (15:12 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की 'दबंग' सीरीज काफी हिट रही है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि फैंस को ‘दबंग’ का अनिमेटेड अवतार भी जल्द देखने को मिलेगा। एनिमेटेड दबंग को दो सीजन में रिलीज किया जाएगा। पहले सीजन में 52 एपिसोड होंगे।

 
बताया जा रहा है कि प्रत्येक एपिसोड आधे घंटे का होगा। निर्माता इसे रिलीज करने लिए विभिन्न ओटीटी मंचों से बातचीत कर रहे हैं। इस बारें में बात करते हुए एक्टर प्रोड्यूसर अरबाज खान ने कहा कि 'दबंग' की सबसे अच्छी बात यह है कि वह पूरे परिवार का मनोरंजन करती है और इस सीरिज को आगे बढ़ाने का सबसे सही तरीका एनिमेशन ही था।
 
अरबाज ने कहा, इस माध्यम से आपको कहानी बयां करने में रचनात्मक स्वतंत्रता मिलती है और हम लंबी कहानियों की बजाय छोटी-छोटी कहानी पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। चुलबुल का किरदार काफी व्यापक है और एनिमेशन के जरिए इसे एक नए अंदाज में दिखाया जाएगा।
 
दबंग एनिमेशन को कोस्मोस-माया बना रहा है। इस एनिमेटेड सीरीज में सलमान के अलावा सोनाक्षी के किरदार रज्जो, दिवंगत विनोद खन्ना के किरदार प्रजापति और ‘दबंग’ के तीनों भाग के खलनायक छेदी सिंह (सोनू सूद), बच्चा भइया (प्रकाश राज) और बाली (सुदीप) को भी दिखाया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments