Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, 5 अलग-अलग लुक में दिखे सलमान खान

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से फिल्म के नए-नए पोस्टर सामने आ रहे थे जिसमें सलमान खान अलग-अलग लुक में दिखे। 
 
अब फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस वीडियो पोस्टर में सलमान की अपकमिंग फिल्म से सभी लुक्स को एक साथ दिखाया गया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'देखिए भारत का सफर इस ईद पर।' 
 
इससे पहले सलमान खान अपनी फिल्म के पांच पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। हर पोस्टर में सलमान का एक अलग लुक देखने को मिला। फिल्म में सलमान का किरदार 18 साल की उम्र से लेकर 70 साल की उम्र तक की यात्रा को बयां करते हुए दिखाया गया है।
 
अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments