Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा दौड़ाते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल

पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा दौड़ाते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल
, गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (11:08 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस पर समय गुजार रहे हैं। 27 दिसंबर को सलमान ने फार्महाउस पर ही परिवार और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

 
वहीं अब सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पनवेल की सड़कों पर ऑटो चलाते नजर आ रहे हैं। ऑटो-रिक्शा चलाते समय सलमान नीली टी-शर्ट और टोपी पहने हुए है। वह जिस ऑटो रिक्शा को चला रहे हैं उसमें सवारी भी बैठी हुई हैं। 
 
सलमान खान के फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। बता दें सलमान को जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सांप ने काटा लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। सलमान को सांप ने तीन बार काटा था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार 'अंतिम' में नजर आए थे। वह जल्द ही किक 2, टाइगर 3 और कभी ईद कभी दीवाली में दिखेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित