Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजकुमार गुप्ता की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान खान, सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म

Webdunia
गुरुवार, 17 जून 2021 (16:47 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पास इस समय कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। सलमान के पास टाइगर 3, किक 2, भाईजान और अंतिम जैसी कई फिल्में हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने निर्देशक राजकुमार गुप्ता के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक के जीवन पर आधारित होगी। रविंद्र कौशिक को ब्लैक टाइगर के नाम से जाना जाता है। इस फिल्म को खुद राजकुमार गुप्ता ने लिखा है।
 
खबरों के अनुसार सलमान को राजकुमार गुप्ता की फिल्म की कहानी काफी पसंद आई हैं। हांलाकि ये बातचीत फिलहाल शुरुआती दौर में हैं। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक होता है तो अगले दो महीनों में फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। राजकुमार गुप्ता नो वन किल्ड जेसिका, रेड, आमिर और घनचक्कर जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ रोमांस करती दिखाई देंगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments