Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गणपति विसर्जन के दौरान खुलेआम सिगरेट के कश लगाते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों से तो कभी अपनी सोशल एक्टिविटीज के चलते लोगों का दिल जीतते रहते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान कुछ ऐसा कर गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।


सलमान खान हाल ही में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति विर्सजन में पहुंचे थे। सलमान ने इस मौके पर खूब डांस किया। लेकिन इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में सलमान के साथ उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री भी सिगरेट पीते दिख रहे हैं। दबंग खान के बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ खड़े हैं। यह वीडियो वायरल होते ही सलमान सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। 
 
ALSO READ: कोई धोनी को, कोई अमित शाह को तो कोई आयुष्मान खुराना को देखना चाहता है बिग बॉस 13 में
 
खुलेआम सिगरेट पीने के सलमान खान की आलोचना हो रही है। इस वीडियो पर लोग सलमान खान से सवाल कर रहे हैं कि क्या उनकी आस्था झूठी थी? क्या गणपति की भक्ति मात्र एक दिखावा थी? 
 
वहीं कुछ फैंस इसे सामान्य बात बताते हुए सलमान का पक्ष ले रहा है। इससे पहले सलमान खान गणेश आरती को लेकर भी ट्रोल हो चुके हैं। सलमान खान आरती के समय अपने भांजे आहिल को गोद में लिए हुए थे। इस वजह से कनफ्यूजन में उन्होंने आरती की थाली गलत दिशा में घुमा दी थी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments