Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर लव सॉन्ग 'तेरे बिना' ने तोड़ा रिकॉर्ड

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (18:09 IST)
हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'तेरे बिना' अपनी रिलीज के बाद से ही संगीत प्रेमियों के बीच एक हिट बन गया है। सलमान खान का पिछला गीत 'प्यार करोना' देखने के बाद, सभी उनके अगले गाने के लिए उत्साहित थे और अब जैकलीन फर्नांडिस के साथ उनका अगला सिंगल 'तेरे बिना' अपनी रिलीज़ के बाद से सभी की प्लेलिस्ट में छाया हुआ है।

 
इस गाने ने लॉन्च होते ही एक रिकॉर्ड बना लिया है जिसे महज 24 घंटों में 12 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह एकमात्र गाना और चैनल है जिसका गीत और टीज़र दोनों यूट्यूब पर एक ही चैनल से एक साथ टॉप 3 में ट्रेंड कर रहे है। इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है और यूट्यूब इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अब तक 20 मिलियन बार देखा जा चुका है।
 
सलमान खान जो अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं, वह अपने गानों के साथ भी रिकॉर्ड तोड़ना बखूबी जानते है। और यही सलमान खान की लोकप्रियता है। गीत की सफलता इस तथ्य से स्पष्ट है कि यह आज भी ट्रेंड कर रहा है।
 
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया गाना विशेष रूप से सलमान के पनवेल फार्महाउस की मनोरम दृश्यों के बीच फिल्माया गया है।
 
सलमान खान द्वारा निर्देशित और उनकी आवाज़ में गुनगुनाया गया यह गाना उनके दोस्त अजय भाटिया ने कंपोज किया है और शब्बीर अहमद द्वारा लिखित है। म्यूजिक वीडियो सलमान खान के हाल ही में रिलीज हुए यूट्यूब चैनल पर लाइव है और पूरा ऑडियो भी रिलीज़ हो चुका है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments