Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आईएएस बनना चाहती थीं साक्षी तंवर, पर्दे पर 17 मिनट लंबा किसिंग सीन देकर मचा दिया था तहलका

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर 51 साल की उम्र में भी सिंगल हैं

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (10:47 IST)
  • 2018 में साक्षी ने लिया था एक बेटी को गोद 
  • आईएएस ऑफिस बनना चाहती थीं साक्षी
  • साक्षी की पहली सैलरी थी 900 रुपए
sakshi tanwar birthday: टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुकी एक्ट्रेस साक्षी तंवर 12 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साक्षी बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी तेज थीं। वह एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं। एक्टिंग में साक्षी तंवर की कभी भी कोई दिलचस्पी नहीं थी। 

ALSO READ: 'रामायण' के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला 'राम' का रोल
 
साक्षी तंवर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शोज से की। उन्होंने 1998 में दूरदर्शन के शो 'अलबेला सुर मेला' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस शो को वह होस्ट करती थीं। एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर घर की' में पार्वती का रोल निभाकर साक्षी तंवर ने घर-घर में पहचान बनाई। 
 
साक्षी तंवर कहानी हमारे महाभारत की, बालिका वधू, जस्सी जैसा कोई नहीं और क्राइम पट्रोल जैसे अलग-अलग शो में दिखाई दी। साल 2011 में उन्हें 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो मिला, जिसने उनके करियर को और ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इस शो में साक्षी एक्टर राम कपूर के साथ लीड रोल में थी।

ALSO READ: एक्टर नहीं बनना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, मां के कहने पर किया था यह काम
 
पर्दे पर एक आदर्श बहू के रोल में नजर आने वाली साक्षी तंवर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर के साथ 17 मिनट लंबा किसिंग सीन देखर तहलका मचा दिया था। इस शो में उन्होंने कई इंटीमेट सीन दिए थे, जिन्हें लेकर काफी विवाद भी हुआ। 
 
साक्षी तंवर ने बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह दंगल, मोहल्ला अस्सी और सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साक्षी तंवर कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। साक्षी 51 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं। उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

प्रियंका चोपड़ा को अपना फैशन आइडल मानती हैं तुलसीधाम के लड्डू गोपाल एक्ट्रेस मोनिका सिंह

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने बर्थडे पर शुरू की सलार पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम की शूटिंग

सिंघम अगेन पर साउथ सुपरस्टार सूर्या बोले- इस दिवाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को लेकर एक्साइटेड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments