Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिन में दो बार ‘लाल कप्तान’ का ट्रेलर देखते हैं तैमूर, पापा सैफ से कहते हैं- मारा-मारी ट्रेलर दिखाओ

Webdunia
बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (13:22 IST)
सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल कप्तान’ इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पंसद आया है और सोशल मीडिया में भी इसे काफी पंसद किया जा रहा है। अब आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि सैफ के बेटे तैमूर को भी उनकी इस फिल्म का ट्रेलर बेहद पंसद आया है।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने ‘लाल कप्तान’ का ट्रेलर देखने के बाद तैमूर का रिएक्शन बताया।
 
सैफ ने कहा, “वैसे तो तैमूर को इसे नहीं दिखाना चाहिए था, लेकिन उसको ये ट्रेलर इतना पंसद आया कि वो हर रात बोलता है कि मुझे मारा-मारी ट्रेलर दिखाओ। पहले तो मुझे लगा कि वो ‘तानाजी’ की बात कर रहा है। मैंने उससे पूछा कौन-सा दिखाऊं तो तैमूर ने कहा- लाल कप्तान। उसे ट्रेलर बहुत पसंद आया है। वो दिन में दो बार ट्रेलर देखता है।
 
इससे पहले जब सैफ से लाल कप्तान पर करीना के रिएक्शन के बारे में पूछा गया था तो सैफ ने कहा कि यह फिल्म करीना की तरह की फिल्म नहीं है। ये थोड़ी बॉय्ज फिल्म है। ऐसा मेरा मानना है। शायद मैं गलत हूं, लेकिन ये करीना की तरह की फिल्म तो नहीं है।
 

बता दें कि ‘लाल कप्तान’ 18वीं सदीं के बैकग्राउंड में बनी फिल्म है और इसमें सैफ अली खान एक नागा साधु के रोल में नजर आने वाले हैं। इसमें जोया हुसैन और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। नवदीप सिंह ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments