Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आखिर क्यों पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की सोच रहे थे सैफ अली खान, बताई वजह

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह अरबाज खान के वेब शो 'पिंच' में पहुंचे थे। जहां सैफ ने कहा कि वह साल 2010 में मिले भारत के चौथे सर्वोच्च ना‍गरिक सम्मान पद्मश्री को वापस करना चाहते थे।


शो की थीम के मुताबिक अरबाज ने सोशल मीडिया पर सैफ के लिए ट्रोलर्स के मैसेज पढ़कर सुनाए। इन सभी मैसेज में सैफ को लेकर ट्रोलर्स ने खरी खोटी सुनाई। उन्हीं में से एक ट्वीट में कहा गया था, पद्मश्री खरीदने वाले, अपने बेटे का नाम तैमूर रखने वाले और एक रेस्टोरेंट में मारपीट करने वाले इस ठग को कैसे 'सेक्रेड गेम्स' में भूमिका मिल गई? यह मुश्किल से अभिनय कर पाता है।
 
इसके जवाव में सैफ ने कहा कि मैं ठग नहीं हूं.. 'पद्मश्री' को खरीदना संभव नहीं है। मेरे लिए यह संभव ही नहीं है कि मैं भारत सरकार को घूस दे सकूं। इसके लिए आपको वरिष्ठ लोगों से पूछना पड़ेगा। लेकिन मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहता था।

सैफ ने कहा कि कई सीनियर अभिनेता हैं जिनको अभी तक यह सम्मान नहीं मिला है, यह मेरे लिए बहुत ही शर्म की बात है, यह सम्मान कुछ ऐसे लोगों को भी मिला है, जो मुझसे भी कम काबिल हैं, लेकिन अब मैं यह सम्मान सरकार को वापस करना चाहता हूं, जब मुझे पद्मश्री का सम्मान दिया जा रहा था, तब मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि तुम इस पॉजिशन में नहीं हो कि भारत सरकार द्वारा मिल रहे इस सम्मान को लेने से इनकार कर सको, मैंने कहा ठीक है और खुशी-खुशी सम्मान ले लिया।
 
सैफ ने यह भी कहा 'मैंने सोचा था कि आज नहीं तो कल मैं शायद कुछ ऐसा काम करूंगा। मैं खुश हूं जो हो रहा है.. मैं उम्मीद करता हूं, जब लोग पीछे देखेंगे तो कहेंगे कि इसने जो काम किया है उसके लिए यह इस सम्मान के लायक है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments