Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सैफ अली खान की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Webdunia
फिल्म 'भूत पुलिस' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को थ्रीडी में तैयार किया जाएगा। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा अली फजल और फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका होगी। पहली बार ये तीनों किसी फिल्म में साथ आ रहे हैं।


इस फिल्म को पवन कृपलानी डायरेक्ट करने वाले हैं। पवन ने इससे पहले 'फोबिया' और 'रागिनी एमएमएस' बनाई थी। थ्रिलर-हॉरर उनका पसंदीदा जॉनर रहा है। कॉमेडी वह पहली बार ट्राय करेंगे।
 
पवन कृपलानी का कहना है कि इस कहानी पर मैं काफी दिनों से काम कर रहा था। सैफ, फातिमा और अली से बेहतर साथ इसके लिए मिल ही नहीं सकता था। फॉक्स स्टार के साथ से इसमें चार चांद लग गए। यह सफर वाकई मजेदार होगा।
 
इस फिल्म को पवन के साथ अनुभव पाल, सुमित बठेजा, पूजा लड्ढा सूरी ने मिलकर लिखा है। अगस्त से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments