Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सैफ अली खान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (16:52 IST)
करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेटे तैमूर के कारण चर्चा में रहते हैं। वहीं अब उनके परिवार में एक और नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है। करीना कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने यह गुड न्‍यूज खुद अपने फैंस के साथ साझा की है।

 
काफी समय से चर्चा था कि करीना कपूर जल्‍द ही गुड न्‍यूज देंगी। अब कयासों का दौर खत्‍म हो चुका है और यह साफ हो गया है कि जल्‍द ही उनके घर में नया मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी का बयान जारी करते हुए करीना कपूर और सैफ अली खान ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। 
 
उन्होंने लिखा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में नए सदस्‍य का आगमन होने वाला है। सभी शुभचिंतकों का साथ और प्‍यार शुक्रिया।'
 
बता दें कि करीना और सैफ का एक बेटा तैमूर अली खान है, जिसका जन्म‍ 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। अपनी पहली प्रेग्‍नेंसी के दौरान करीना कपूर सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। अब तैमूर के चार साल के होने पर उन्‍होंने फिर मां बनने का फैसला किया है। 
 
करीना कपूर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह थीं जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments