Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सैफ अली और अमृता सिंह की शादी का फोटो हुआ वायरल... उड़ रहा है मजाक

Webdunia
करीना कपूर से विवाह रचाने वाले सैफ अली खान ने इसके पहले अमृता सिंह से शादी की थी। जहां करीना से सैफ उम्र में बहुत बड़े हैं तो अमृता, सैफ से उम्र में बड़ी हैं। 
 
सैफ-अमृता की शादी का एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फोटो शादी वाले दिन लिया गया था। फोटो में अमृता ने बहुत सारे गहने पहन रखे हैं और उनकी नोज़ रिंग तो बहुत ही बड़ी है। इस नोज़ रिंग को लेकर मजाक बनाया जा रहा है। 
 
कोई इसे सैफ का कड़ा बता रहा है तो कोई चूड़ी। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है कि अमृता की नोज़ रिंग शनि की रिंग से भी बड़ी है। एक ने इसे रोटी से भी बड़ा बताया है तो किसी ने अपने फ्रैंड सर्कल की तुलना इससे कर डाली है। 
 
सैफ ने अमृता से 1991 में विवाह किया था। एक बेटा और एक बेटी होने के बाद 2004 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इसकी कोई वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन कहा जाता है कि सैफ के माता-पिता शुरू से ही इस विवाह के खिलाफ थे और उन्हें अमृता कभी पसंद नहीं आई। 
 
2012 में सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी की। सैफ-करीना का एक बेटा तैमूर अली खान है। (फोटो सौजन्य : ट्विटर)

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments