Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'सड़क 2' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस वजह से अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे महेश भट्ट

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (17:42 IST)
Photo : Instagram
संजय दत्त और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बात का ऐलान तो पहले ही हो चुका है कि ये फिल्म ऑनलाइन रिलीज होगी। और अब सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के कारण लगातार विवादों में घिरे फिल्ममेकर महेश भट्ट ने फ़िल्म सड़क 2 की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट भी कर दिया है।

 
महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। अब ये फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। महेश भट्ट इस फिल्म के साथ काफ़ी समय बाद फ़िर से निर्देशन में लौटे हैं।
 
महेश भट्ट इन दिनों सुशांत सुसाइड केस की वजह से लोगों के निशाने पर आ रहे हैं। ऐसे में खबर है कि महेश ने अपनी फिल्म सड़क 2 को प्रमोट नहीं करने का फ़ैसला किया है। बताया जा रहा है कि सुशांत से जुड़े सवालों से बचने के लिए महेश भट्ट ने यह फैसला लिया है।
बता दें कि सड़क 2 साल 1991 में आई फ़िल्म सड़क का रीमेक है। सड़क का निर्देशन भी महेश भट्ट ने ही किया था। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म के रीमेक में आलिया भट्ट और संजय दत्त के अलावा आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट, गुलशन ग्रोवर और मकरंद देशपांडे भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments