Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिलीज से पहले विवादों में ‘सड़क 2’, आलिया-महेश भट्ट पर दर्ज हुआ केस

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (15:05 IST)
एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सड़क 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया के पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट बतौर डायरेक्टर 21 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही ‘सड़क 2’ विवादों में आ गई है। महेश भट्ट और आलिया भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिल्म पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया है।

दरअसल, आलिया भट्ट ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें कैलाश पर्वत नजर आ रहा है, जिसे लेकर गहरी आपत्ति जताई जा रही है। अब, उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने को लेकर फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट, निर्माता मुकेश भट्ट और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है।

वहीं, आलिया ने ‘सड़क 2’ के पोस्टर को शेयर करते हुए कहा था, “यह फिल्म सही मायने में घर वापसी है। यह पहली फिल्म का कंटीन्यूशन है।” उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म में कैलाश पर्वत की अहम भूमिका है।

‘सड़क 2’ के इस पोस्टर में कोई कैरेक्टर नजर नहीं आ रहा है, इस बारे में बताते हुए आलिया ने पिता महेश भट्ट की बात दोहराई थी। आलिया कहती हैं, “कैलाश पर्वत- इस पर्वत पर देवताओं और ऋषियों के पैरों के निशान हैं। यहां सभी देवताओं के देवता भगवान शिव का निवास स्थान है। क्या हमें वास्तव में उस पवित्र स्थान में किसी और चीज या एक्टर्स की जरूरत है। संपूर्ण मानवता ने इस कैलाश पर्वत में आश्रय पाया। यह वह स्थान है जहां सभी खोज समाप्त होती है।  ‘सड़क 2’ प्यार करने की सड़क है।”
 
बता दें, ‘सड़क 2’ में आलिया के अलावा संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर और मोहम्मद इकबाल खान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments