Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

WD Entertainment Desk
रविवार, 5 नवंबर 2023 (11:21 IST)
Photo Credit : Twitter
aparna kanekar passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शो में जानकी बा मोदी का किरदार निभाती हैं। अपर्णा के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
 
अपर्णा काणेकर के निधन की जानकारी को-स्टार लवली ससान ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपर्णा संग एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, आज मेरा दिल बहुत भारी है क्योंकि मेरे सबसे करीबी और सच्चे फाइटर गुजर गए। बा आप उन शख्सियतों में सबसे खूबसूरत और सबसे स्ट्रॉन्ग थीं, जिन्हें मैं जानती थी। 
 
उन्होंने लिखा, मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि सेट पर हमने साथ में खूबसूरत वक्त बिताया, जिसे कभी नहीं भुला सकूंगी। मेरी क्यूटी बा आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको सब बहुत प्यार करते हैं। आप बहुत याद आओगी। आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।
 
अपर्णा काणेकर शो की पूरी टीम के बहुत करीब थीं, और सब उन पर खूब प्यार लुटाते थे। वह साल 2011 में 'साथ निभाना साथिया' में जानकी बा बनकर शामिल हुई थीं, और बेहद कम वक्त में सबकी चहेती बन गई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments