Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रभास से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा फैन, जान देने की दी धमकी

Webdunia
बॉलीवुड सितारों के लाखों फैंस होते हैं। अक्सर फैंस की दीवानगी इन सितारों को भारी भी पड़ जाती है। हाल ही में साउथ सुपरस्टार प्रभास का भी एक क्रेजी फैन अपनी दिवानगी की हद पार कर गया। वह मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रभास से मुलाकात ना होने पर जान देने की धमकी देने लगा।


तेलंगाना के जनगाम में प्रभास का एक फैन मोबाइन टावर के ऊपर चढ गया। प्रभास से मिलने की डिमांड करने वाला ये फैन मोबाइल टावर पर चढ़कर खुद को गिराने की धमकी दे रहा था। उसने कहा कि अगर उसकी प्रभास संग मीटिंग अरेंज नहीं की गई तो वो फोन टावर के कूद जाएगा।
 
Photo Credit- Twitter
पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने फैन को मनाने की कोशिश की, लेकिन फैन ने नीचे आने से मना कर दिया। कड़ी मशक्क्त के बाद इस फैन को टावर से नीचे उतारा गया। सोशल मीडिया पर फैन की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। 
 
ALSO READ: आखिर प्रीति जिंटा ने क्यों ठुकराया 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक?
 
हालांकि अभी इस पूरी घटना के बारे में प्रभास को कोई जानकारी है भी या नहीं, ये कहना थोड़ा मुश्किल है। वैसे स्टार्स का अक्सर ऐसे सिरफिरे फैंस से सामना होता रहता है। अबतक कई बार ऐसा हो भी चुका है।
 
इससे पहले साहो की रिलीज के वक्त आंध्र प्रदेश में फिल्म के बैनर को थियेटर पर लगाने के दौरान प्रभास के एक फैन की मौत हो गई थी। बाहुबली की रिलीज के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा इजाफा हुआ था, उन्हें देशभर से शादी के रिश्ते आने लगे थे।
 
प्रभास की साहो ने नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। करीब 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइल्ड 10 दिन में 400 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments