Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Golden Globe Awards 2023 : 'आरआरआर' के गाने 'नातू नातू' ने जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

WD Entertainment Desk
बुधवार, 11 जनवरी 2023 (12:51 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने 'गोल्डन ग्लोब 2023' इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के तेलुगु गाने 'नातू नातू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड जीतने के बाद आरआरआर की टीम को पूरे देश से बधाई मिल रही है। 

 
भारत के प्रधानमं‍त्री नरेंद्र मोदी ने भी 'आरआरआर' की इस अचिवमेंट पर खुशी जाताई है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'यह एक बेहद ऐतिहासिक पल है। फिल्म के कंपोजर एमएम कीरावाणी, एसएस राजामौली और आरआरआर की पूरी टीम को बधाइयां। भारत के लिए ये बेहद गर्व की बात है।'
 
फिल्म 'आरआरआर' को पिछले साल मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज किया गया था और यह वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 'आरआरआर' के गाने 'नातू नातू' गाने के निर्देशक एमएम केरावनी है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है। 
 
'आरआरआर' दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई थी। यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments