Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूही का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन?

रूही का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन?
, शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (13:59 IST)
राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा अभिनीत फिल्म 'रूही' 11 मार्च शिवरात्रि के दिन रिलीज हुई। लगभग एक साल बाद कोई ऐसी हिंदी फिल्म रिलीज हुई जिसे सिनेमाघर में देखने की दर्शकों में उत्सुकता थी। 
 
फिल्म ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। निश्चित रूप से ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 'रूही' जैसी फिल्म के लिए बहुत कम है, लेकिन यहां ध्यान रखने वाली बात है कि कोविड-19 के कारण अभी भी लोगों के मन में भय है। वे सिनेमाघर जाने का जोखिम लेने से कतरा रहे हैं। 
 
साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर सिर उठा लिया है, कई शहरों में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लग गया है। महाराष्ट्र से किसी भी हिंदी फिल्म के 25 प्रतिशत कलेक्शन आते हैं और रूही के महाराष्ट्र में कलेक्शन बुरी तरह प्रभावित रहे हैं। 
 
साथ ही दर्शकों की सिनेमाघर जाने की आदत छूट गई है। देश के कई सिनेमाघर अभी भी बंद है। इतनी सारी मुश्किलों के बाद 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन अच्छा ही माना जाएगा। 
 
नेशनल मल्टीप्लेक्स से फिल्म ने 1.89 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि छोटे शहरों में भी फिल्म का प्रदर्शन ठीक ही रहा। रूही की वजह से संभव है कि धीरे-धीरे एक बार फिर दर्शक सिनेमाघरों की ओर लौटे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'बिग बॉस 15' में अपने बेटे के साथ नजर आएंगी अर्शी खान! सलमान ने दिया ऑफर