Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रोहित शेट्टी को मिलती थी 35 रुपए सैलरी, खाने तक के नहीं होते थे पैसे

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (12:39 IST)
रोहित शेट्टी की गिनती बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में होती हैं। रोहित शेट्टी की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। उनके साथ काम करना हर स्टार का सपना रहता है। रोहित शेट्टी को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है।

 
एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने बताया था कि जब उन्होंने काम की शुरुआत की थी उन्हें 35 रुपए सैलरी मिलती थी। जब फिल्म के सेट तक पहुंचने के लिए भी पैसे नहीं होते थे तब वह पैदल ही निकल पड़ते थे। सेट तक पहुंचने में उन्हें 2 घंटे से भी ज्यादा समय लगता था।
 
रोहित शेट्टी ने बताया कि 90 के दशक में उन्होंने अपना करियर चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। उस समय उनकी फैमिली की फाइनैंशल कंडिशन बेहद खराब हुआ करती थी। रोहित के पिता एक एक्शन डायरेक्टर थे मगर फिर भी उनका सफर इतना आसान नहीं था। 
 
रोहित ने बताया कि एक समय ऐसा भी था कि उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे कि वह सफर पर खर्चा करने के साथ खाना भी खा सकें। उन्हें दोनों में से किसी एक को चुनना होता था। रोहित के अनुसार वे पहले सांता क्रूज में रहते थे। इसके बाद दहिसार में अपनी दादी के घर में शिफ्ट हो गए।
 
रोहित शेट्टी ने साल 2003 में अजय देवगन को लेकर 'जमीन' फिल्म बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में फिल्म 'गोलमाल' का निर्देशन किया। यह कॉमेडी फिल्म हिट हो गई। इसके बाद रोहित शेट्टी को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments