Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रोहित शेट्टी के अनोखे दांव ने दिलाई अक्षय की 'सूर्यवंशी' को करोड़ों की पब्लिसिटी

Webdunia
करोड़ों रुपये की पब्लिसिटी रोहित शेट्टी ने फ्री में दिला दी जो करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी नहीं मिलती। सूर्यवंशी की रिलीज डेट को लेकर उन्होंने ऐसा दांव चला कि बैठे बिठाए लोगों की जुबां पर इस फिल्म का नाम आ गया जबकि यह फिल्म बनना भी शुरू नहीं हुई थी। 
 
बॉलीवुड के खबरची बताते हैं कि रोहित ने ये जानते हुए भी कि हर ईद पर सलमान खान अपनी फिल्म रिलीज करते हैं, 'सूर्यवंशी' को ईद पर रिलीज करने की घोषणा कर डाली। 
 
यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई और कहा जाने लगा कि ईद पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म के जरिये कब्जा जमा लिया। यह बात सलमान खान कैसे हजम कर सकते थे। 
 
फौरन उन्होंने संजय लीला भंसाली को 'इंशाल्लाह' को 2020 की ईद पर रिलीज करने की बात कही। भंसाली ने जब यह बात बताई तो फिर चर्चा होने लगी कि 'सूर्यवंशी' और 'इंशाल्लाह' में टक्कर होगी। कौन बाजी मारेगा और कौन हारेगा? इसको लेकर दोनों सितारों के फैंस ने सोशल मीडिया को युद्ध स्थल बना डाला। 
 
आखिरकार रोहित ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदली और इसे मार्च 2020 में रिलीज करने की बात कही। यह बात उन्होंने सलमान खान से कहलवाई और पब्लिसिटी की आग में और घी डाल दिया। 
 
जानकार लोग समझ गए कि यह सोचा समझा दांव था जो रोहित ने खेला। ऐसे दांवपेंचों के जरिये ही तो वे हिट पर हिट दे रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments