Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणवीर सिंह के सर्कस के नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट अनाउंस, पोस्टर में नजर आए ढेर सारे एक्टर्स

रणवीर सिंह के सर्कस के नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट अनाउंस, पोस्टर में नजर आए ढेर सारे एक्टर्स
, मंगलवार, 10 मई 2022 (12:35 IST)
रणवीर सिंह को लेकर रोहित शेट्टी ने 'सिम्बा' नामक सुपरहिट फिल्म बनाई थी। इसके बाद रोहित की सूर्यवंशी में भी रणवीर ने गेस्ट अपियरेंस किया था। अब वे रणवीर को लेकर सर्कस नामक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसके नए पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं और रिलीज डेट अनाउंस की गई है। 
 
रोहित-रणवीर की फिल्म 'सर्कस' की रिलीज डेट 23 दिसम्बर 2022 है, यानी कि क्रिसमस वीक पर यह फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं। एक पोस्टर में दो रणवीर और ढेर सारे कलाकार नजर आ रहे हैं जो कि आमतौर पर रोहित की फिल्मों का हिस्सा होते हैं। 
webdunia
पोस्टर में दो रणवीर नजर आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में डबल रोल हैं। साथ ही वरुण शर्मा के भी डबल रोल हैं। गुलजार की फिल्म 'अंगूर' से 'सर्कस' प्रेरित है। 
 
दो रणवीर हैं तो दो हीरोइन होना भी स्वाभाविक है। जैकलीन फर्नांडिज और पूजा हेगड़े, रणवीर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म मनोरंजन से भरपूर लग रही है, जैसी की रोहित की फिल्में होती हैं। यह उन फिल्मों में से है जिसका इस साल बेताबी से इंतजार किया जा रहा है। 
 
रोहित शेट्टी का इस बारे में कहना है- 'सर्कस एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। इसे रिलीज करने के लिए क्रिसमस से बेहतर समय नहीं है। तब छुट्टियां होती हैं और इसे आप सिनेमाघर में सेलि‍ब्रेट कर सकते हैं।' 
 
गुलशन कुमार, भूषण कुमार और टी-सीरिज द्वारा प्रस्तुत 'सर्कस' के निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ऑरोविल : भारत का एक ऐसा शहर जिसमें मिल-जुलकर रहते हैं 60 देशों के लोग