Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शिल्पा शेट्टी के घर हुई चोरी, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

शिल्पा शेट्टी के घर हुई चोरी, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 16 जून 2023 (08:08 IST)
Shilpa Shetty House Robbery: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर चोरी हो गई है। खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस ने इस चोरी के मामले में तुरंत जांच करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। एक्ट्रेस के घर चोरी की यह वारदात तब हुई जब वह वेकेशन मनाने इटली गई हुई हैं।
 
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान चोरी हो गया था। टीम ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। 
 
बता दें कि शिल्पा इटली में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वह फैंस के साथ अपनी वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। शिल्पा ने हाल ही में अपना 48 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 
 
शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। शिल्पा वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में पुलिस ऑफिस बनकर एक्शन करते दिखेंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'सुखी' में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज, दिखी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की अनोखी लव स्टोरी