Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऋषि कपूर की याद में 'शर्माजी नमकीन' के मेकर्स ने कपूर परिवार के लिए रखी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

Webdunia
गुरुवार, 10 मार्च 2022 (15:00 IST)
'शर्माजी नमकीन' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है, क्योंकि यह दिवंगत ऋषि कपूर द्वारा की गई आखिरी फिल्म भी है। इस तरह से दर्शक भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की घोषणा की है।

 
इसके साथ ही उन्होंने कपूर परिवार के सदस्यों के लिए इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के लेजेन्ड्री अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर ने हमेशा अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऐसे में जाते जाते भी वो दर्शकों और अपने फैन्स को बेहद खास तोहफा दे गए। 
 
अमेजन प्राइम ऑरिजिनल की 'शर्माजी नमकीन' उनकी आखिरी फिल्म है, जिसमें वो नजर आने वाले हैं। इसमें हिंदी सिनेमा के दो महान अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर और परेश रावल समान भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। 
 
दरअसल, ऋषि कपूर के अचानक हुए निधन की वजह से परेश रावल ने फिल्म का दूसरा भाग को पूरा किया हैं। निर्माता फिल्म की रिलीज के लिए परिवार के सदस्यों का समर्थन मिलने के लिए बेहद आभारी हैं।
 
हाल ही में निर्माताओं द्वारा परिवारों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन, आधार जैन और अन्य करीबी परिजनों को शिरकत करते हुए देखा गया था। 
 
इस मौके पर जहां नीतू कपूर को काले रंग के कुर्ते और पैंट में देखा गया, वहीं, रणबीर लाइट शेड की जींस पर फंकी शर्ट पहने नजर आए। जबकि आलिया भट्ट को पूरी तरह से सफेद अवतार में देखा गया। जबकि, निर्माता रितेश सिधवानी ने नीली जींस पर एक साधारण काली टीशर्ट का विकल्प अपने लिए चुना था। दूसरी तरफ रिद्धिमा ने फुल ब्लैक आउटफिट और अरमान जैन ने ब्लैक जींस के साथ ब्राउन कलर की टीशर्ट पहनी थी।
 
हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैकगफिन पिक्चर्स के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में जूही चावला, सुहैल नायर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के साथ दिवंगत ऋषि कपूर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर 31 मार्च को होने की घोषणा की है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments