Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद मुंबई पहुंचीं बेटी रिद्धिमा

ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद मुंबई पहुंचीं बेटी रिद्धिमा
, रविवार, 3 मई 2020 (14:39 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल की सुबह इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। उनके निधन से एक्टर के परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी झटका लगा। वहीं, उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी लॉकडाउन के कारण अपने पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंच पाईं।

 
रिद्धिमा ने वीडियो कॉल के जरिए ही दिल्ली से अपने पिता को अंतिम विदाई दी। अब आखिरकार रिद्धिमा कपूर मुंबई पहुंच चुकी हैं। रिद्धिमा ने मुंबई से दिल्ली तक का सफर सड़क मार्ग से पूरा किया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रशासन से इजाजत ली।
दिल्ली से मुंबई की दूरी करीब 1400 किलोमीटर है। ये सफर सड़क से तय करने में करीब 23 घंटे का समय लगता है। इस बीच वह बार-बार ऋषि कपूर की फोटोज शेयर कर उन्हें याद कर रही हैं। रिद्धिमा बीती रात अपने घर पहुंचीं। 
 
बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।' 
 
लॉकडाउन की वजह से राज्यों की सीमाओं को सील किया गया है। वहीं, हवाई यात्रा पर भी रोक लगाई है। इसलिए रिद्धिमा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंच नहीं सकी थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंटरनेट पर वायरल हो रहा ऋषि और नीतू कपूर की शादी का कार्ड