Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ऋषि कपूर की गलती पर रणबीर ने मांगी माफी

ऋषि कपूर की गलती पर रणबीर ने मांगी माफी
ऋषि कपूर अपने ज़माने के लीजेंड एक्टर रहे हैं। लड़कियां हमेशा उनकी दीवानी रही हैं। अपने पापा पर ही गए हैं रणबीर कपूर भी। दोनों की एक्टिंग, क्यूटनेस तो है ही जबर्दस्त, साथ ही दोनों का गुस्सा भी बहुत तेज़ है। कभी पापा बेटे रणबीर को उलझनों से बाहर निकालते हैं तो कभी बेटे रणबीर को पापा का गुस्सा शांत करना पड़ता है। हाल ही में ऐसा फिर हुआ जब ऋषि कपूर सबके सामने एक महिला से लड़ लिए।  
 
ऋषि कपूर अपने परिवार पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा के साथ मुंबई के एक पॉश होटल में डिनर करने गए थे। वहां एक महिला फैन ने पूरे परिवार को देखकर सभी के साथ फोटो क्लिक कराने की इच्छा जताई। 
 
नीतू और रणबीर तो मान गए, लेकिन ऋषि ने इसके लिए साफ मना कर दिया। डिनर के बाद निकलते हुए वो महिला एक बार फिर ऋषि कपूर के पास फोटो लेने की इच्छा के साथ गईं। इस बार ऋषि ने उन्हें गलत तरीके से मना कर दिया। इस पर महिला ने ऋषि को उनके व्यवहार के लिए रूड कह दिया, इतनी बात सुनकर ऋषि उस महिला पर चिल्ला पड़े। 
 
बात इतनी बढ़ गई कि रणबीर को बीच में आना पड़ा और उन्होंने पूरा मामला सुलझाया। रणबीर ने महिला से माफी मांगी और अपने पापा का गुस्सा भी शांत किया। वैसे ये पहली बार नहीं है कि ऋषि कपूर ने गुस्सा किया हो। वे सोशल साइट्स पर भी अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

किरण और रीना के साथ नज़र आए आमिर खान