Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऋषि कपूर की फिर बिगड़ी तबीयत, क्या वापस लौट आया है कैंसर?

Webdunia
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (16:46 IST)
बीते हफ्ते दिल्ली में ऋषि कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके घरवालों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, हालांकि उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। इसके बाद ऋषि ने ट्विटर पर बताया कि उन्हें दिल्ली की प्रदूषण के कारण इंफेक्शन हो गया था। लेकिन अब वह फिर से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं।
 


जहां ऋषि कपूर लगातार अपनी बीमारी को लेकर कुछ भी गंभीर न होने की बात कह रहे हैं, वहीं उनका परिवार उनकी सेहत को लेकर चिंतित है। कपूर परिवार से जुड़े एक सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल न्यूयॉर्क में उन्होंने जिस बीमारी का इलाज करवाया था वह अब फिर से वापस लौट आई है।
 


सूत्रों का कहना है कि ऋषि कपूर बहुत जिद्दी हैं। इसकी वजह से उनके परिवार की चिंताएं और बढ़ रही हैं। ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले उन्हें ये स्वीकार करना होगा कि वह बीमार हैं। दुर्भाग्य से, पिछली बार की तरह वह इस बार भी सच को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
 

बता दें, लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज कराने के बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में भारत लौटे हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में ऋषि कपूर ने घोषणा की थी कि वे हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के हिन्दी रिमेक में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments