Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कुछ कुछ होता है 2 में रणवीर, रणबीर, दीपिका और आलिया

Webdunia
टीवी पर कॉफ़ी विद करण सीज़न 6 ने जबर्दस्त टीआरपी बटोरी है। सबसे फेवरेट करण जौहर अपने शो से एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी को फैंस से रूबरू करा रहे हैं। हाल ही में शो में एंट्री ली रणवीर सिंह ने। आपको लग रहा होगा कि रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए होंगे, लेकिन रणवीर शो में आए खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ। दोनों ने शो में बहुत बातें और मस्ती की। 
 
अक्षय कुमार से बातचीत के साथ हाल ही में अपनी शादी की अनाउंसमेंट करने वाले रणवीर के साथ भी शो में मज़ा आया। इस मौके पर रणवीर ने अपने प्यार दीपिका के बारे में खुलकर बातें की। यह एपिसोड वाकई दीपवीर फैंस के लिए था। इस एपिसोड में रणवीर ने कई खुलासे भी किए और अपनी इच्छाएं भी सभी के सामने रखी। 
 
करण जौहर के शो में रणवीर ने दीपिका के बारे में बातें की। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वे किस फिल्म में दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं। रणवीर ने शो में करण को बताया कि वे उनकी फिल्म कुछ कुछ होता है का सीक्वेल बनाए और वे इसमें काम करना चाहते हैं। इस फिल्म में कास्ट के नाम पर उन्होंने दीपिका, आलिया और रणबीर कपूर के नाम लिए। 
 
दरअसल शो में करण ने रणवीर से पूछा कि वे अगली फिल्म किसके साथ करना चाहेंगे, दीपिका पादुकोण के साथ या आलिया भट्ट के साथ? इस पर रणवीर ने खुलासा किया कि वे कुछ कुछ होता है 2 में दीपिका और आलिया दोनों के साथ काम करना चाहते हैं। इसके अलावा रणवीर ने यह भी बताया कि सलमान के किरदार के लिए फिल्म में रणबीर कपूर बेस्ट होंगे। लगता है रणवीर ने करण को पूरी तैयारी बता दी और करण अब इस पर विचार ज़रुर करेंगे। 
 
रणवीर और दीपिका ने कई फिल्में साथ की हैं। वहीं वे अपनी फिल्म 'गली बॉय' में आलिया के साथ नज़र आने वाले हैं। दूसरी ओर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की भी बातें चल रही हैं। दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी काम कर रहे हैं। अब देखते हैं इन चारों की जुगलबंदी आगे क्या धमाल मचाती है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments