Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में एडवेंचर करने निकले रणवीर सिंह, दीपिका के लिए लेकर जाएंगे यह खास फूल, ट्रेलर रिलीज

बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में एडवेंचर करने निकले रणवीर सिंह, दीपिका के लिए लेकर जाएंगे यह खास फूल, ट्रेलर रिलीज
, सोमवार, 27 जून 2022 (12:53 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने चुलबुलस अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रणवीर जल्द ही बेयर ग्रिल्स के शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। इस शो को 'रणवीर वर्सेस वाइल्ड' का स्पेशल नाम दिया गया है। शो में रणवीर सिंह बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में एडवेंचर करते दिखेंगे।

 
अब इस शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह कभी गुफा के अंदर तो कभी पहाड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं। वह भालू और लोमड़ी जैसे खतरनाक जानवरों का सामना करते भी नजर आ रहे हैं। रणवीर यह भी बताते हैं कि वह दुनिया का सबसे खूबसूरत फूल अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए ले जाने वाले हैं।
 
ट्रेलर में रणवीर कई बार दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। वह कहते हैं, 'जिद...अपना कंफर्टेबल जोन छोड़ने की जिद.. जिद कब और कहां लाकर फंसाती हैं पता ही नहीं चलता। प्यार के लिए लोग चांद तारे तोड़कर लाते हैं और मैं अपनी मोहब्बत दीपिका पादुकोण के लिए एक खास फूल तोड़कर ले जाने वाला हूं। वो फूल जो कभी नहीं मरता। मेरे प्यार की तरह।'
 
शो का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। यह शो 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। रणवीर सिंह से पहले पीएम मोदी, अक्षय कुमार, अजय देवगन और रजनीकांत भी बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल की सैर कर चुके हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

असम के नोबोजित नारजारी बेन 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5' के विजेता, ट्रॉफी के साथ इनाम में मिले इतने रुपए